रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर
बलौदाबाजार-भाटापारा: शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना!
📍 भाटापारा, छत्तीसगढ़ | 24 अक्टूबर 2026
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में भाटापारा शहर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक को पकड़ा।
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया और प्रकरण न्यायालय के स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया।
⚖️ कोर्ट ने ₹10,000 का अर्थदंड लगाया
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को माननीय कोर्ट ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में संबंधित चालक को ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया। इसके साथ ही पुलिस ने ऐसे मामलों में पकड़े जाने वाले वाहन चलाने के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।
👮 पुलिस की अपील: शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। यह न केवल आपकी, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी खतरा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!