रिपोर्ट: प्रकाश कुमार साहू
जिला संवाददाता, बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुकली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर के कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), पति संजय मानिकपुरी तथा उनके दो बच्चों चिरंजीव मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (करीब 5 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के शव उनके घर के कमरे में मिले।

प्रथम दृष्टया जहर सेवन की आशंका
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ के दौरान महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी है।
🌐 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
वेबसाइट: hamarpradeshcg.com
नोट: मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!