जिला रिपोर्टर कमलेश कुमार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर-चांपा 📍बलौदा
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकासखंड में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बलौदा BEO रवि गौतम का कहना है कि उनके पास रोजाना इस तरह की शिकायतें आती हैं, लेकिन उच्च अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि शिकायतों की जांच की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!