रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
बरमकेला: क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बरमकेला के मुख्य मार्ग और तटीय इलाकों में स्थित पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क कट चुका है।
तस्वीर बेहद चिंताजनक है—पुल पर कई फीट ऊपर से बहते पानी के तेज बहाव के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और अन्य वाहन पार करते नज़र आ रहे हैं। थोड़ी सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन की चेतावनियों को दरकिनार कर रहे ग्रामीण
स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी के तेज बहाव के कारण सड़कों पर गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है। इसके बावजूद जल्दबाजी और आवश्यक कार्यों का हवाला देकर वाहन चालक अपनी और अपने पीछे बैठे सवारों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!