Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बया-कसडोल-सोनाखान मार्ग राजादेवरी पुलिया बनी हादसों की आशंका का केंद्र, राहगीर परेशान; कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली पुलिया पर विभाग के अधिकारियों की गहरी नींद जारी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
बया-कसडोल-सोनाखान मार्ग राजादेवरी पुलिया बनी हादसों की आशंका का केंद्र, राहगीर परेशान; कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली पुलिया पर विभाग के अधिकारियों की गहरी नींद जारी

प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

 कसडोल, सोनाखान, बया, गिरौदपुरी, राजादेवरी और गिधौरी जैसे कई प्रमुख व व्यस्त क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित राजादेवरी वन अंचल पुलिया इन दिनों हादसों का बड़ा केंद्र बनती जा रही है। बरसात के दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी इस पुलिया की सुध लेने वाला कोई नहीं है, जिसके चलते यहाँ हर पल गंभीर और दर्दनाक हादसे की आशंका बनी रहती है और रोजाना आवागमन करने वाले राहगीर भारी परेशानी झेल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानसून के दौरान पानी के तेज बहाव और लगातार दबाव के कारण वन अंचल राजादेवरी के पास स्थित यह महत्वपूर्ण पुलिया गंभीर रूप से जर्जर हो चुकी है। पुलिया के दोनों छोर और किनारे बुरी तरह कट चुके हैं, जिससे सड़क पर बेहद खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। बरसात बीते काफी समय हो चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते अभी तक इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि विभाग द्वारा यहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण ग्रामीण खुद ही बचाव के लिए देसी जुगाड़ बनाकर और घेराबंदी करके जोखिम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी के कारण खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए अनहोनी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यह मार्ग बया, कसडोल और गिधौरी को जोड़ने के साथ-साथ महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि व कर्मभूमि ऐतिहासिक स्थल सोनाखान तथा परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि महान धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी का मुख्य संपर्क मार्ग भी है। इस सड़क से प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आने वाले हजारों श्रद्धालु, यात्री बसें, स्कूली छात्र और स्थानीय ग्रामीण आवाजाही करते हैं। इसके अलावा, राज्य में हाल ही में शुरू होने जा रहे धान खरीदी सीजन का धान परिवहन भी इसी रोड और जर्जर पुलिया से होकर होगा। ऐसे में धान से लदे भारी-भरकम ओवरलोडेड वाहनों का गुजरना इस क्षतिग्रस्त पुलिया के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
इन तमाम परिस्थितियों के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है कि आखिर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द राजादेवरी पुलिया की पक्की मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है, ताकि क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos