Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बम्हनीडीह में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️जिला रिपोर्टर: कमलेश कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला: जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपिस्दा में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम कपिस्दा निवासी किशुन चंद्रभाष के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 2,500 रुपये नकद तथा लगभग 115 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में मंगलसूत्र, अंगूठियां और बिछिया सहित अन्य आभूषण शामिल थे।

 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर संदेहियों सोनू कुमार साहू और रितेश कुमार पटेल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात, नकदी, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

 

जिला रिपोर्टर: कमलेश कुमार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

जिला: जांजगीर-चांपा

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos