Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान सम्पन्न* *सप्ताहभर चली कार्रवाई में 19 फर्मों का निरीक्षण, 15 विधिक व 4 निगरानी नमूने लिए गए*

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
25 Views 5 Min Read 0 Comments
‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान सम्पन्न*     *सप्ताहभर चली कार्रवाई में 19 फर्मों का निरीक्षण, 15 विधिक व 4 निगरानी नमूने लिए गए*

*‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान सम्पन्न*

 

*सप्ताहभर चली कार्रवाई में 19 फर्मों का निरीक्षण, 15 विधिक व 4 निगरानी नमूने लिए गए*

 

*मिठाई दुकानों से 117 किलोग्राम सामग्री जब्त - नष्ट*

 

*दो फर्मों का लाइसेंस पंजीयन निलंबित*

 

बिलासपुर, 24 अगस्त 2026/ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ का 7 दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान सम्पन्न हो गया। अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में व्यापक निरीक्षण एवं कार्रवाई करते हुए 19 फर्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 विधिक तथा 4 निगरानी नमूने लिए गए। विभिन्न दुकानों से 117 किलोग्राम मिठाई जब्त और नष्ट किए गए।अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।

           कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संचालित इस सप्ताहभर के अभियान के दौरान एक फर्म का लाइसेंस तथा एक फर्म का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद भी कराया गया। कार्रवाई के दौरान 102 किलोग्राम श्री बर्फी-मिक्स जब्त किया गया, जबकि एक प्रतिष्ठान से लगभग 15 किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई गई।अभियान के दौरान मेसर्स श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर में अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसी प्रकार मेसर्स प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुमानी, मस्तूरी का पंजीयन निलंबित कर फर्म को बंद कराया गया।

        अभियान में मेसर्स पवन ट्रेडर्स, व्यापार विहार से 102 किलोग्राम श्री बर्फी-मिक्स जब्त कर प्रकरण तैयार किया गया। वहीं मेसर्स श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी से लगभग 15 किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई गई। मेसर्स कमलेश जनरल स्टोर, रानीगांव से शिव गंगा नमकीन का नमूना लिया गया तथा भ्रामक दावे के आधार पर नोटिस जारी किया गया। अभियान अवधि में 14 अगस्त 2026 को मेसर्स मद्रासी रेस्टोरेंट, बिलासपुर का लाइसेंस भी अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण पाए जाने पर निलंबित किया गया।

        सप्ताहभर चले अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्रवाई के साथ ही खाद्य सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता भी की गई। आम नागरिकों से खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल की जानकारी पढ़ने, अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने तथा खाद्य सामग्री को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संग्रहित करने की अपील की गई। खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान समाप्त होने के बाद भी खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी। विशेषकर आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विभाग की निगरानी लगातार बनी रहेगी।यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी श्री आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रतीक तिवारी की टीम द्वारा की गई।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos