Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बदलता बस्तर: माओवाद के साए से निकलकर अब विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है बस्तर

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
बदलता बस्तर: माओवाद के साए से निकलकर अब विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है बस्तर

 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

बदलता बस्तर: माओवाद के साए से निकलकर अब विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है बस्तर

कलेक्टर आकाश छिकारा ने राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन में देश भर के अधिकारियों के सामने रखा 'नए बस्तर' का रोडमैप

जगदलपुर, 09 अक्टूबर 2026 -बस्तर अब बदल रहा है। दशकों तक जिस बस्तर की पहचान घने जंगलों, बंदूकों और संघर्ष से होती थी, वही बस्तर अब सड़कों, स्टार्टअप, पर्यटन और स्वरोजगार की नई पहचान बना रहा है।

जगदलपुर में चल रहे दो दिवसीय 'सहकार से समृद्धि' राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में बस्तर कलेक्टर  आकाश छिकारा* ने जब बदलते बस्तर की तस्वीर देश भर से आए अधिकारियों के सामने रखी, तो हर कोई हैरान रह गया।

उन्होंने अपनी प्रस्तुति में 4 बड़े बदलावों को सामने रखा -

*1. कनेक्टिविटी - सड़कों से आसमान तक जुड़ रहा बस्तर*
कलेक्टर ने बताया कि अब सबसे पहली प्राथमिकता दूर-दराज के गांवों को जोड़ना है। इसके लिए -
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत सैकड़ों किमी नई सड़कों का जाल बिछ रहा है।
- जगदलपुर-रायपुर फोरलेन और रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन बस्तर को देश की मुख्यधारा से जोड़ेगी।
- अब जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है।
- घने जंगलों के अंदर बीएसएनएल के 4G टावर लग रहे हैं, जिससे मोबाइल और इंटरनेट हर गांव तक पहुंच रहा है।

*2. कैंप अब बन रहे हैं 'सेवा डेरा'*
बस्तर में बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल यही है। जहाँ पहले पुलिस और सुरक्षा बलों के कैंप होते थे, अब वहीं पर सेवा डेरा यानी कौशल विकास और आजीविका केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों को NID अहमदाबाद की मदद से डिजाइन किया गया है।

*3. युवाओं के लिए स्टार्टअप और डिजिटल भविष्य*
- IIM कोलकाता और थिंक-बी के साथ मिलकर बस्तर के युवाओं को स्टार्टअप के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।
- जगदलपुर में बस्तर क्रिएटर्स हब और पॉडकास्ट स्टूडियो बनाया गया है, जहाँ के युवा यूट्यूबर और ब्लॉगर बनकर अपनी संस्कृति को दुनिया को दिखा रहे हैं।

*4. बस्तर की संपदा ही बस्तर की ताकत*
- यहाँ के ढोकरा, लौह शिल्प और टेराकोटा को GI टैग मिल चुका है। इनको 'लोका बाजार' के नाम से देश भर में बेचा जा रहा है।
- बस्तर की कॉफी, महुआ, इमली और काजू की प्रोसेसिंग से महिला स्व-सहायता समूहों की कमाई कई गुना बढ़ी है।
- पर्यटन में भी नया प्रयोग - ढोढरापाल में बांस राफ्टिंग, चित्रकोट में ग्लास स्काईवॉक और 150 से ज्यादा ग्रामीण होम-स्टे से हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

हर घर तक योजना - बस्तर मुन्ने अभियान
कलेक्टर ने बताया कि 'बस्तर मुन्ने' यानी अग्रणी बस्तर अभियान के तहत शासन की हर योजना को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। आज बस्तर में 94% से ज्यादा परिवारों के पास राशन कार्ड, पेंशन, मातृत्व वंदना और आयुष्मान भारत कार्ड है।

अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा - "अब लड़ाई सिर्फ शांति स्थापित करने की नहीं है, बल्कि इस शांति को स्थायी समृद्धि में बदलने की है, ताकि बस्तर देश का सबसे स्वावलंबी और गौरवशाली जिला बन सक

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos