Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीडी नगर थाने का घेराव पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
68 Views 5 Min Read 0 Comments
बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीडी नगर थाने का घेराव पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी नगर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में लगातार सामने आ रही हत्या, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

कांग्रेस ने दावा किया कि 1 अगस्त से 25 अगस्त के बीच रायपुर में हत्या की 12 घटनाएं सामने आई हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण आम लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए डबल मर्डर और बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी के मामलों का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि राजधानी में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

 

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

 

डीडी नगर थाने के घेराव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि राजधानी में लगातार सामने आ रही हत्या और नशे से जुड़ी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

 

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि राजधानी में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos