✍️ब्लाक रिपोर्टर: कमलेश चंद्राकर, महासमुंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई की है। सतर्कता दल (Vigilance Team) ने महासमुंद और गरियाबंद के कुल 187 परिसरों की औचक जांच की, जिसमें से 96 जगहों पर सीधे तौर पर बिजली की चोरी पकड़ी गई है।
विभाग इन सभी 96 आरोपियों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कड़ी एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। विभाग की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कनेक्शनधारियों और बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।
विश्वसनीय और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!