Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बड़ी खबर : बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बड़ी खबर : बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू

बड़ी खबर : बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

जगदलपुर : माओवादी हिंसा के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर में विकास को नई उड़ान देने की तैयारी है। पर्यटन, व्यापार और निवेश को गति देने के लिए बस्तर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावना तलाशी जा रही है।

इसके लिए करीब 396 हेक्टेयर यानी 979 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। विमानन संचालनालय ने जिला प्रशासन से उपयुक्त स्थल चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

क्या है योजना?


- 2400 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाने की योजना
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) करेगा तकनीकी सर्वे
- पहाड़ियों, बिजली लाइनों, मोबाइल टावर और जमीन की स्थिति की होगी जांच

फिलहाल जगदलपुर से बस्तर के कई शहरों के लिए हवाई सेवा चल रही है। इससे चित्रकोट, जलजलप, तीरथगढ़, कांगेर घाटी देखने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

1939 में शुरू हुआ था निर्माण, 2020 से नियमित उड़ान
जगदलपुर के मौजूदा एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का निर्माण 1939 में शुरू हुआ था। उड़ान योजना के तहत 21 सितंबर 2020 को रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें शुरू हुईं।

बस्तर को अब नई पहचान मिलेगी, विकास को मिलेगी नई उड़ान।

बस्तर और छत्तीसगढ़ की छोटी और बड़ी खबरें जानने के लिए ज्वाइन करें 

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/LoDm6AVn2KI151wBV9uHQ6?s=sh&p=a&iam=2

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos