✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पोस्ट: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
🚨 बड़ी खबर | कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले गांजा तस्करों में एक आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल फॉरच्यूनर गाड़ी क्रमांक HR 70F 9170 जब्त
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉरच्यूनर गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR 70F 9170 है, उसे भी जब्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशाके मलकानगिरी से गांजा लेकर हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में लगभग 4.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 450 किलो बताई गई है।
इस मामले में पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ा था, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी कड़ी में कांकेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जीती हुई है। साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
कांकेर पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है।
अगर मामले में आगे की जांच जारी है
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!