सरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे 3 अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार के बोनट के अंदर 10 पैकेटों में गांजा छिपाकर ओडिशा से प्रयागराज (यूपी) ले जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपी:
श्याम बाबू चौधरी (28 वर्ष), निवासी- मनाबंद, बरगढ़ (ओडिशा)
विक्की सहनी (29 वर्ष), निवासी- गोविंदपाली, बरगढ़ (ओडिशा)
जितेंद्र चौधरी (32 वर्ष), निवासी- मनाबंद, बरगढ़ (ओडिशा)
जप्त संपत्ति (कुल कीमती ₹7,89,000/-):
10 किलो 761 ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹5,00,000/-)
टोयोटा इटियोस लिवा कार OD 05 N 6165 (कीमत ₹2,60,000/-)
02 नग मोबाइल (कीमत ₹29,000/-)
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!