हमर प्रदेश बीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बच्चे मातृभाषा गोंडी में भी अब कर सकते हैं पढ़ाई
बस्तर के बच्चों को अब अपनी मातृभाषा गोंडी में पढ़ने-लिखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए समग्र शिक्षा और भाषा सीखने फाउंडेशन की ओर से संचालित बहुआयामी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 12 तरह की शिक्षण सामग्री तैयार की गई है। बुधवार को बास्तानार स्थित बीआरसी भवन में इसका शुभारंभ किया गया। इस सामग्री का उपयोग बस्तर जिले के 29 शैक्षणिक विद्यालयों में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोहंडीगुड़ा के बीआरसी रोमांचल ठाकुर, दरभा के बीआरसी रमझम कच्छ और एपीसीओ डोमेश्वर ध्रुव ने किया। अकादमी सत्र 2026-27 के लिए तैयार की गई इस सामग्री को बनाने में शिक्षकों के साथ गांव के लोगों ने भी सहयोग किया है। कार्यक्रम में गोंडी भाषा की शिक्षण सामग्री तैयार करने में सहयोग देने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शाला संग्रहालय की प्रदर्शनी लगाई गई और कहानी कथन का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक भरत कुरूद सहित लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के सुभाष चंद्र वैष्णव, रजनीश दीक्षित, सुनील सिन्हा, टिकेश्वर सोनवंशी, भारत साहू, टार्जन साहू, मनीष नेताम और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
चित्र से कहानियां तक शामिल हैं:
गोंडी भाषा में तैयार शिक्षण सामग्री में चित्र चार्ट, कविता पोस्टर, बिग बुक, अभ्यास पुस्तिका, शिक्षण संदर्शिका, वर्ण कार्ड, कहानी संग्रह और बाल वाटिका की कहानियां-कविताएं शामिल हैं। इनके उद्देश्य बच्चों को उनकी घर की भाषा में पढ़ाई से जोड़ना और शुरुआती सालों में सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
*तीन विकासखंडों के 29 विद्यालयों में होगा उपयोग:*
इस पहल के तहत बास्तानार विकासखंड के 18, लोहंडीगुड़ा के पांच और दरभा के छह विद्यालयों में शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जाएगा। मातृभाषा में पढ़ाई से बच्चों को पाठ समझने में आसानी होगी और कक्षा में उनकी भागीदारी वहीं। साथ ही, स्थानीय लोककथाओं, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को भी पढ़ाई से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!