✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर शनिवार को बचेली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तहसीलदार महेश कश्यप, थाना प्रभारी अर्जुन पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
*बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:*
*1. पंडाल व्यवस्था:* प्रशासन ने समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल इस प्रकार लगाए जाएं कि सड़क और आम आवागमन बाधित न हो।
*2. विसर्जन और साफ-सफाई:* नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
*3. सुरक्षा व्यवस्था:* थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान रात के समय शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। बीट गार्ड की ड्यूटी के साथ लगातार रात्रि गश्त भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति ताला लगाकर घर से बाहर जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि सूने मकानों की निगरानी की जा सके।
अंत में प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!