Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा हाई स्कूल चौक दुर्गा पंडाल में गरबा की धूम, देर रात तक झूमे श्रद्धालु*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बगीचा हाई स्कूल चौक दुर्गा पंडाल में गरबा की धूम, देर रात तक झूमे श्रद्धालु*

*बगीचा हाई स्कूल चौक दुर्गा पंडाल में गरबा की धूम, देर रात तक झूमे श्रद्धालु*

बगीचा, जशपुर*

नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हाई स्कूल चौक बगीचा द्वारा भव्य गरबा नृत्य का आयोजन किया गया।

मां दुर्गा के दरबार में सजे रंग-बिरंगे पंडाल में डीजे की धुन पर युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने गरबा और डांडिया कर जमकर धूम मचाई। माता के जयकारों के बीच पूरा हाई स्कूल चौक परिसर गरबा की ताल पर झूम उठा।

समिति द्वारा पंडाल को आकर्षक लाइटों और झालरों से सजाया गया है, जिसका मुख्य स्वागत द्वार सभी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गरबा आयोजन को देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ लगी रही।

समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में भक्तों के उत्साह को बनाए रखने के लिए हर साल गरबा का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos