बगीचा, जिला जशपुर | 01 अक्टूबर 2026
माय भारत के सेवा पखवाड़ा “विकसित भारत 2047” के अंतर्गत बगीचा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी/सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के संदर्भ में आयोजित सेवा गतिविधियों को यादगार बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर युवाओं ने देश की प्रगति, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!