Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🇮🇳 बगीचा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
57 Views 5 Min Read 0 Comments
🇮🇳 बगीचा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

बगीचा। 15 अगस्त 2026, शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय संत गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा एवं नगर पंचायत बगीचा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

 

समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और समर्पण की भावना के साथ देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में माय भारत वॉलिंटियर विकास गुप्ता एवं आर्यन शर्मा तथा सहयोगी साथी अतुल कुजूर एवं शुभम गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में उनके योगदान एवं सहयोग के लिए आयोजकों ने तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

 

समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

 

🇮🇳 भारत माता की जय!

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!

🇮🇳 जय छत्तीसगढ़!

✍️ छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश रंजय सिन्हा 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos