Home /
खबरे काम की /
बगीचा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ वृक्षारोपण
बगीचा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ वृक्षारोपण
बगीचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ माँ के नाम 3.0 सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शासकीय कन्या हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बगीचा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पार्षद भूलन राम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल,मंडल संयोजक सन्तोष गुप्ता सहित दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षों को पर्यावरण संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से पौधों के संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की गई।
Written by
ranjay@hamarpradeshcg
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!