Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा में दुर्गा पूजा पंडाल में अन्नप्राशन और कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बगीचा में दुर्गा पूजा पंडाल में अन्नप्राशन और कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा 

*बगीचा में दुर्गा पूजा पंडाल में अन्नप्राशन और कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल*

*बगीचा, जशपुर |* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बगीचा के दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में स्कूल चौक दुर्गा पंडाल में आज नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

मां दुर्गा के दरबार में पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कई बच्चों का पहला अन्न खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। माता-पिता ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया।

इसके साथ ही नवरात्रि की परंपरा के अनुसार छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कन्याओं के पैर पखारे गए, उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, टीका लगाकर भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे पंडाल में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।

समिति ने बताया कि नवरात्रि में अन्नप्राशन और कन्या भोज कराना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए हर साल इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos