हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*बगीचा में गौरवपथ निर्माण की तैयारी तेज, प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया अतिक्रमण*
*बगीचा, जशपुर |* बगीचा नगर के विकास को नई दिशा देने वाले बहुप्रतीक्षित गौरवपथ निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने गौरवपथ निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को आज शांतिपूर्ण तरीके से हटवाने की कार्रवाई की।
सुबह से ही एसडीएम, तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों किनारे हुए अस्थायी अतिक्रमण, ठेले-गुमटियों और अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार का विरोध नहीं देखा गया, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग दिया।
प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। तय समय सीमा के बाद आज शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई पूरी की गई।
*गौरवपथ बनने से क्या होगा फायदा?*
नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, गौरवपथ बनने से बगीचा का मुख्य मार्ग चौड़ा, सुंदर और व्यवस्थित होगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, नाली और फुटपाथ निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। यह बगीचा के लिए एक बड़ी सौगात होगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि गौरवपथ का निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी के विरोध में नहीं, बल्कि शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई है। अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही गौरवपथ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!