Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा में 13 करोड़ की लागत से गौरव पथ निर्माण की शुरुआत, सड़क किनारे मार्किंग का काम शुरू

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
73 Views 5 Min Read 0 Comments
बगीचा में 13 करोड़ की लागत से गौरव पथ निर्माण की शुरुआत, सड़क किनारे मार्किंग का काम शुरू

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिंहा

जशपुर/बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में बहुप्रतीक्षित गौरव पथ निर्माण कार्य अब धरातल पर शुरू हो गया है। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सड़क के दोनों ओर मार्किंग का कार्य प्रारंभ किया गया।

 

एसडीएम बगीचा समीर बड़ा, नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह एवं एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मार्किंग कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की भी मौजूदगी रही।

 

मार्किंग के दौरान नगरवासियों ने प्रशासन का सकारात्मक सहयोग किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। सड़क के दोनों ओर निर्धारित क्षेत्र में मार्किंग का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया गया।

 

गौरव पथ के निर्माण से बगीचा नगर की सड़क व्यवस्था, यातायात सुविधा और शहरी सौंदर्यीकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

प्रशासन और स्थानीय लोगों के आपसी समन्वय से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य बगीचा नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos