बगीचा। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र गौरव की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का आयोजन
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र गौरव की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का आयोजन

ranjay@hamarpradeshcg
ranjay@hamarpradeshcg
56 Views 5 Min Read 0 Comments
बगीचा। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र गौरव की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का आयोजन

बगीचा। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र गौरव की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का आयोजन बगीचा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। परीक्षा में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। छात्र-छात्राओं ने पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ प्रश्नपत्र हल किया। 100 अंकों की एक घंटे की ओएमआर आधारित परीक्षा में भारतीय संस्कृति, महापुरुषों की जीवनियां, नैतिक शिक्षा, संस्कार एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिला जशपुर के लिए जारी ओएमआर शीट्स गणना पत्रक वर्ष 2025-26 के अनुसार बगीचा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनमें संस्कार, नैतिकता और अपनी संस्कृति के प्रति समझ विकसित करने में सहायक होती हैं। विद्यार्थियों ने भी परीक्षा को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्हें भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के जीवन के बारे में नई जानकारी मिली। परीक्षा के बाद सभी ओएमआर शीट्स को सुरक्षित रूप से पैक कर जिला संयोजक, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जिला जशपुर के माध्यम से मूल्यांकन के लिए शांतिकुंज हरिद्वार भेजा जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा के सफल आयोजन पर अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ranjay@hamarpradeshcg
Written by

ranjay@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos