जशपुर से
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*जशपुर / बगीचा।* नगर पंचायत बगीचा में विकास की बड़ी सौगात को लेकर एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ पर्यावरण को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा के लिए 12 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरवपथ की स्वीकृति मिली है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अवसंरचना मद के अंतर्गत जारी की गई है। गौरवपथ का निर्माण तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक किया जाएगा। 050f
मुख्यमंत्री ने खुद बगीचा में बस स्टैंड के पास गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। लगभग 13 करोड़ की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक भव्य गौरव पथ बनेगा। ee1c
*पर हरियाली का क्या होगा?*
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रास्ते पर गौरव पथ बनना है, वहाँ पहले से ही बड़े-बड़े छायादार पेड़ और बगीचा की हरियाली है। गौरव पथ के लिए इन पेड़ों को काटना पड़ेगा तो शहर की सुंदरता और ठंडक दोनों खत्म हो जाएगी।
जशपुर जिले में पहले भी विकास के नाम पर पेड़ कटाई के मामले सामने आ चुके हैं। बगीचा विकासखंड में ही गोदाम बनाने के लिए पहाड़ और सैकड़ों पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। वहीं सुरेशपुर में 16 नीलगिरी के पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रशासन को कार्रवाई भी करनी पड़ी थी।
नगरवासियों ने मांग की है कि गौरव पथ तो जरूर बने, लेकिन पेड़ों को बचाते हुए बने। जहाँ तक हो सके पेड़ों को शिफ्ट किया जाए, और एक पेड़ के बदले 10 नए पौधे बगीचा में ही लगाए जाएं।
प्रस्तावित गौरवपथ में सड़क के दोनों ओर LED लाइटें, फुटपाथ और वाल आर्ट भी बनना है, जिससे बगीचा का स्वरूप बदलेगा। बस जरूरत है कि विकास और पर्यावरण में संतुलन रखा जाए। 050f
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!