Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

फिर हुई चाकूबाजीः शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
फिर हुई चाकूबाजीः शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की

नोमेश साहू 
तहसील रिपोर्टर 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
मस्तूरी, बिलासपुर 

फिर हुई चाकूबाजीः शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की

 घटना,बिलासपुर – न्यायधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी का है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर, सिर के पीछे बाईं तरफ और कंधे में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी विकास पात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर किया हमला*
मिली जानकारी के अनुसार, दोमुहानी निवासी कलिंदरी पात्रे चौकसे कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती हैं।

उनकी शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को उनका बेटा कमलेश पात्रे शाम करीब 7:30 बजे काम से घर लौटा था। हाथ-मुंह धोने के बाद रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह मोहल्ले के एक घर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में घूमने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद विकास पात्रे ने कमलेश को देखकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कमलेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उससे विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से कमलेश पर हमला कर दिया। 
*जिला अस्पताल में चल रहा उपचार*

घटना में घायल कमलेश ने फोन कर अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद कलिंदरी पात्रे मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे के साले के साथ उसे लेकर तोरवा थाने पहुंचीं। पुलिस ने घायल को मुलाहिजा और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने आरोपी विकास पात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 119(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांचकर रही है

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos