फार्म हाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश; 3 जुआरी गिरफ्तार
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

फार्म हाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश; 3 जुआरी गिरफ्तार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
39 Views 5 Min Read 0 Comments
फार्म हाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी दबिश; 3 जुआरी गिरफ्तार

साल्हेतराई के फार्म हाउस में चल रहा था काट पत्ती का खेल, पुलिस की छापेमारी

बसना। ग्राम साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर बसना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹8,500 नगद, 52 पत्ती ताश, चार मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹2 लाख 8 हजार 500 रुपये बताई गई है।

23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम साल्हेतराई में सुर्यकांत मिश्रा के फार्म हाउस में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बसना पुलिस टीम ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों मोहम्मद सकील (40), जुनेद खान (32) और जितेन्द्र साहु (39) को गिरफ्तार किया। वहीं, सुर्यकांत मिश्रा और मनीष गुप्ता मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने जुआ फड़ से ₹8,500 नगद, 52 पत्ती ताश, चार मोबाइल फोन करीब ₹50 हजार कीमत के तथा चार मोटरसाइकिल करीब ₹1.50 लाख कीमत की जब्त की हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत ₹2,08,500 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

स्टेट रिपोर्टर – संतन दास मानिकपुरी hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos