प्राथमिक शाला दर्राभांठा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
**सरायपाली- **
** 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम दर्राभांठा स्थित प्राथमिक शाला परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण बना रहा।**
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति और प्रधान पाठक श्री दयासागर नायक जी के नेतृत्व में आकर्षक पुरस्कार शील्ड, मेडल,घड़ी,और पेन जैसे पुरस्कारों से अलंकृत कर धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्टेट रिपोर्टर- हेतराम साहू हमर प्रदेश न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!