✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के आश्रितों के लिए आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपये, कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
स्वीकृत सहायता राशि निम्नलिखित आश्रितों को प्रदान की जाएगी—
🔹 स्वर्गीय पूर्णिमा बाई की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री हेमप्रकाश को 4 लाख रुपये।
🔹 स्वर्गीय चन्द्रकला साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री झुमुक लाल को 4 लाख रुपये।
🔹 स्वर्गीय मो. साहिल की डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती मैमुल निशा को 4 लाख रुपये।
इस प्रकार प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटना में मृत तीन लोगों के परिवारों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!