Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रसव के बाद महिला की मौत से जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

प्रसव के बाद महिला की मौत से जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

जानकारी के अनुसार, महिला की 24 सितंबर की रात सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) हुई थी। इसके बाद 25 सितंबर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज किए जाने के बावजूद देर रात महिला की मौत हो गई।

 

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध जताने लगे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की जान चली गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए महिला का पोस्टमार्टम कराने की बात कही जा रही है। पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए सहमति देने समझाइश दे रही है।

 

फिलहाल अस्पताल परिसर में पुलिस और परिजनों के बीच समझाइश का दौर जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

रिपोर्टर: गुलशन कुमार

जिला जांजगीर-चांपा

 

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ — hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos