Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में तेजी के निर्देश*   *कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
33 Views 5 Min Read 0 Comments
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में तेजी के निर्देश*   *कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश*

*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में तेजी के निर्देश*  
*कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश*

जगदलपुर, 18 अगस्त 2026 | कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

*सूर्य घर योजना पर खास फोकस*  
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं किए जा रहे इंस्टॉलेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं अन्य विभागों के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनका स्वयं का घर है, उन्हें लक्षित कर योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देकर इंस्टॉलेशन की संख्या में प्रगति लाने का प्रयास किया जाए।

*बैठक के अन्य प्रमुख बिंदु*  
बस्तर मुन्ने: सर्वे के साथ-साथ सेचुरेशन का लक्ष्य रखते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।  
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: लगातार मॉनिटरिंग करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।  
सिकलसेल शिविर तोकापाल: अन्य विभाग भी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दें।  
शिशु संरक्षण माह: 18 अगस्त से 24 सितंबर तक टीकाकरण, दवाइयां एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।  
शिक्षा: UDISE कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का सर्वे जल्द पूरा करें। प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को जाति प्रमाण पत्र बनाने का दायित्व सौंपे।  
अन्य: बाढ़ नियंत्रण, जन औषधि केंद्र, लखपति दीदी, KCC पंजीयन, आभा ID वेरिफिकेशन, राजस्व शिविर एवं खाद उपलब्धता की समीक्षा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नाईक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्टेट रिपोर्टर: मनोज भट्ट, जगदलपुर

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos