✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
भिलाई, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, जिले के सभी 13 मंडलों और 800 बूथों पर सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
बैकुंठधाम तालाब में मुख्य आयोजन
मुख्य कार्यक्रम बैकुंठधाम तालाब में आयोजित होगा। यहां तालाब के चारों ओर बनी सीढ़ियों पर 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा तालाब के बीच पानी पर भी आकर्षक दीप सजावट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी प्रस्तावित है।
इन स्थानों पर भी जलेंगे दीप
आयोजन के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे—
- भिलाई-3 पुलिस लाइन परिसर: 51 हजार दीप
- अहिवारा अटल परिसर: 21 हजार दीप
- भाजपा जिला कार्यालय: 2,100 दीप
- 800 बूथों पर: 100-100 दीप
आयोजकों के अनुसार, इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 3.51 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।
सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे जनसेवा के कार्य
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, वृद्धजनों को भोजन वितरण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यकर्ताओं से सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित करने को कहा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!