Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में Certificate of Excellence पाने वाला दंतेवाड़ा अब जैविक खेती में देश के लिए मॉडल बनने की राह पर*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
*प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में Certificate of Excellence पाने वाला दंतेवाड़ा अब जैविक खेती में देश के लिए मॉडल बनने की राह पर*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*

*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*

*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*

 

 

 *राष्ट्रीय सम्मान के बाद दंतेवाड़ा के किसानों को दोहरी सौगातर धान पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से मिलेगी 13839 रुपये की कृषि आदान सहायता राशि, जिले के 10,264 जैविक किसानों को कम पैदावार पर भी नहीं होगा नुकसान*

 

दंतेवाड़ा, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब किसानों को प्रति एकड़ पूरे 21 क्विंटल धान के मान से कृषि आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा, भले ही किसी किसान के खेत में एक एकड़ में 21 क्विंटल से कम धान पैदा हुआ हो। कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 से लागू इस व्यवस्था को किसान हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ उन किसानों को मिलेगा जो रासायनिक खाद छोड़कर जैविक और प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं। जिला दंतेवाड़ा में ऐसे पंजीकृत जैविक किसानों की संख्या 10,264 है।

 

राष्ट्रीय स्तर पर मिला Certificate of Excellence

 

किसानों के लिए यह फैसला ऐसे समय आया है जब दंतेवाड़ा जिले के कृषि कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने दंतेवाड़ा जिले को ‘Certificate of Excellence से सम्मानित किया है। दंतेवाड़ा के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और सीधी जिलों को भी यह सम्मान मिला है।

 

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर लगातार काम हो रहा है। जनजातीय बहुल जिले के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। यह कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी, मछलीपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, मैदानी अमले और किसानों के सामूहिक प्रयासों की जीत है। अब कृषि आदान सहायता राशि के नए फैसले से जिले के जैविक किसानों का उत्साह और बढ़ेगा।

 

जैविक किसानों की सबसे बड़ी चिंता खत्म

 

जैविक खेती शुरू करने वाले किसानों की सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि शुरुआती वर्षों में पैदावार कुछ कम हो सकती है। अब तक कृषि आदान सहायता वास्तविक उत्पादन से जुड़ी होने के कारण कम पैदावार का सीधा असर किसान की आय पर पड़ता था। नए फैसले के बाद कृषि आदान सहायता राशि प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल के आधार पर मिलेगी। यानी जैविक किसान को अब कम उत्पादन के कारण आर्थिक नुकसान की चिंता नहीं रहेगी। यह निर्णय रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने की दिशा में देशभर के लिए एक मॉडल बन सकता है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos