Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: सितंबर तक मकान पूरा नहीं हुआ तो नहीं मिलेगी केंद्र-राज्य की सहायता

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
71 Views 5 Min Read 0 Comments
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: सितंबर तक मकान पूरा नहीं हुआ तो नहीं मिलेगी केंद्र-राज्य की सहायता

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत स्वीकृत करीब 14 हजार आवास अब भी अधूरे पड़े हैं। शासन ने इन लंबित आवासों को सितंबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा के बाद अधूरे आवासों के लिए केंद्र या राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी।

 

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि सितंबर के बाद इन आवासों के निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की समयवृद्धि नहीं होगी। ऐसे में संबंधित नगरीय निकायों को अपने स्वयं के बजट से लंबित निर्माण कार्यों को पूरा कराना होगा।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में जून माह में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। शासन ने आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित आवासों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

 

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

 

शासन के निर्देश के बावजूद यदि आवास निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण नहीं होते हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधितों पर कार्रवाई की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूरा कर पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ दिलाना है।

 

अब सितंबर की समय सीमा महत्वपूर्ण है। यदि लंबित आवास समय पर पूरे नहीं हुए तो इसके बाद निर्माण का आर्थिक भार संबंधित नगरीय निकायों को अपने संसाधनों से उठाना पड़ेगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos