Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कसडोल आगमन पर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, मानस पांडे के नेतृत्व में गूंजा ‘स्थानीय एकता जिंदाबाद’ का नारा 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कसडोल आगमन पर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, मानस पांडे के नेतृत्व में गूंजा ‘स्थानीय एकता जिंदाबाद’ का नारा 

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

कसडोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का कसडोल आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ मानस पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया 

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ‘स्थानीय एकता जिंदाबाद’ के नारे भी गूंजे। कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और स्थानीय नेतृत्व को मजबूती देने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मानस पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन की एकता और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की भावना में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। स्थानीय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और अवसर मिलना भी जरूरी है।

 

उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आवाज बुलंद करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही बढ़ती है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos