*प्रदेश अध्यक्ष के 2 बड़े दावेदारों पर गिरी गाज*
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के दो प्रमुख दावेदार *सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे* का नामांकन होल्ड कर दिया गया है।
चुनाव कमेटी को शिकायत मिली थी कि दोनों प्रत्याशियों ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से पैसे देकर सदस्य बनवाए हैं, जो चुनाव की आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है।
इसी शिकायत के आधार पर चुनाव कमेटी ने दोनों को नोटिस जारी किया है और *आज 8 सितंबर शाम 7 बजे तक लिखित जवाब* देने को कहा है। नोटिस में कहा गया है - जवाब नहीं दिया तो माना जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*चुनाव ऐप से नाम गायब:*
नोटिस जारी होते ही यूथ कांग्रेस चुनाव से जुड़े ऐप से दोनों दावेदारों के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे संगठन में हड़कंप मच गया है।
*गुटबाजी आई सामने:*
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र चेलक भूपेश बघेल खेमे से हैं और शैलेंद्र बंजारे देवेंद्र यादव खेमे से माने जाते हैं। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।
*रिपोर्ट - मनोज भट्ट, हमर प्रदेश सीजी*
*जिला बस्तर छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!