हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला जशपुर ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव
पत्थलगांव। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। शोभायात्रा की पूर्व सूचना पुलिस प्रशासन को दिए जाने के बावजूद प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था देखने को नहीं मिली।
शोभायात्रा के दौरान वाहनों की लगातार आवाजाही से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। इस अव्यवस्था को लेकर सिख समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई।
सिख समाज के सदस्य मनजीत सिंह भाटिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रकाश पर्व की शोभायात्रा की जानकारी पुलिस प्रशासन को पहले से दी गई थी, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वाहनों की आवाजाही के कारण नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों में पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार कर प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!