Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पॉक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित

State Head - Kishor
State Head - Kishor
21 Views 5 Min Read 0 Comments
पॉक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

SSP विजय अग्रवाल ने किया सम्मान, DNA, FSL और तकनीकी साक्ष्यों से मजबूत की गई थी विवेचना

दुर्ग। पॉक्सो एवं हत्या के गंभीर प्रकरण में प्रभावी विवेचना कर आरोपी को न्यायालय से मृत्युदंड की सजा दिलाने वाली पुलिस विवेचना टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित तरीके से विवेचना की गई। DNA, FSL, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का समन्वित रूप से संकलन और विश्लेषण कर मामले को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके परिणामस्वरूप विशेष न्यायालय (पॉक्सो), दुर्ग ने आरोपी सोमेश यादव को दोषसिद्ध करते हुए मृत्युदंड से दंडित किया।

विवेचना टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

प्रकरण की विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW पद्मश्री तंवर, निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक श्रद्धा पाठक थाना प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर थाना प्रभारी छावनी, उप निरीक्षक पारस ठाकुर, सउनि राजेन्द्र देशमुख एवं सउनि संगीता मिश्रा सहित थाना मोहन नगर एवं ACCU दुर्ग के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने टीम के सदस्यों की मेहनत, वैज्ञानिक विवेचना और साक्ष्यों के प्रभावी संकलन की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का उचित उपयोग न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण एवं उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos