पेंड्रा की सड़क पर दिखे विशाल रेल इंजन, लोगों में मचा कौतूहल
Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पेंड्रा की सड़क पर दिखे विशाल रेल इंजन, लोगों में मचा कौतूहल

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
21 Views 5 Min Read 0 Comments
पेंड्रा की सड़क पर दिखे विशाल रेल इंजन, लोगों में मचा कौतूहल

पेंड्रा की सड़क पर दिखे विशाल रेल इंजन, लोगों में मचा कौतूहल

 

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में गुरुवार को उस वक्त लोगों की नजरें सड़क पर थम गईं, जब दो विशाल रेल इंजन ट्रकों पर लदे हुए दुर्गा चौक से गुजरते दिखाई दिए। आमतौर पर रेलवे ट्रैक पर नजर आने वाले इन इंजनों को सड़क मार्ग से ले जाते देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में कौतूहल पैदा हो गया।

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों रेल इंजनों को बेंगलुरु से मध्यप्रदेश के अनूपपुर रेल सेक्शन तक सड़क मार्ग से पहुंचाया जा रहा है। भारी-भरकम इंजनों को विशेष ट्रकों पर लादकर ले जाया जा रहा था। काफिले की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को इसे करीब से देखने का मौका मिला।

 

सड़क पर इंजन देख हैरान हुए लोग

 

दुर्गा चौक से काफिला गुजरते समय सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों ने कुछ देर रुककर इस अनोखे नजारे को देखा और अपने मोबाइल फोन में वीडियो व तस्वीरें भी कैद कीं।

 

बताया जा रहा है कि ये इंजन विशेष प्रयोजन के लिए तैयार किए गए हैं और इन्हें संबंधित रेल सेक्शन तक पहुंचाया जा रहा है। विशाल आकार और भारी वजन के कारण इनके परिवहन के दौरान ट्रकों की गति काफी धीमी रही।

 

पेंड्रा शहर से रेल इंजनों को सड़क मार्ग से गुजरते देखना स्थानीय लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा और कुछ ही देर में यह नजारा इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

 

स्रोत: हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

रिपोर्टर: संजय कुमार शुक्ला, बिलासपुर

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos