Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 6 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग, 30 सितंबर 2026। रक्षित केंद्र दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

 

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में 35 से 40 वर्षों की सेवा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें विभाग के लिए उपयोगी एवं प्रेरणास्रोत बताया।

 

सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ जीवन, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी

 

1. निरीक्षक (एम) श्रीमती सावित्री धुर्वे — मुख्य लिपिक, एसपी कार्यालय दुर्ग

2. सउनि अनिल सिंह

3. सउनि रामस्वरूप कुरेशिया

4. सउनि मानसिंह सोनवानी

5. प्र.आर. 225 रामलखन सिंह

6. म.प्र.आर. 246 पुसु राजपूत

 

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, रामकुमार गरेवाल, आंकिक शाखा के अधिकारी-कर्मचारी सहित पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

 

समारोह में पुलिस विभाग के प्रति सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos