Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*पुलिस की दबिश के दौरान तालाब में कूदे युवक की मौत, सुबह तालाब में तैरता मिला शव, 10 घंटे के प्रदर्शन के बाद बनी सहमति*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

*सक्ती / हसौद।* सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह के तालाब में कूदे युवक की तलाश खत्म हो गई है। आज सुबह करीब 6 बजे 38 वर्षीय महेश राम केंवट का शव तालाब से बरामद हुआ है। SDRF की टीम लगातार उसकी सर्चिंग कर रही थी।

 

*क्या है पूरा मामला?*

 

ग्रामीणों का आरोप है कि 22 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे हसौद थाना प्रभारी प्रशिक्षु जयराम साहू और अनधिकृत लोगों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट की गई। इसी दौरान पुलिस की मारपीट से डरकर 38 साल के महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी और तब से लापता था।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। कल SDRF की टीम ने तालाब में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे शव तालाब में तैरता मिला। शव मिलते ही गांव में मातम छा गया और आक्रोश बढ़ गया।

 

तहसीलदार के समक्ष पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इधर, ग्रामीण मौके पर डटे हैं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR, उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

 

*प्रशिक्षु SI निलंबित, ASP ने क्या कहा?*

 

ज्यादा दबाव के बाद *प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।*

 

पुलिस का पक्ष यह है कि थाना हसौद में प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू 22 नवंबर 2026 की रात्रि में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें ग्राम डोमाडीह में तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना मिली। आरोप है कि बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए, वे अकेले ही जुआ रेड करने मौके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी और पुलिस को आते देखकर जुआरी भाग गए, जिसमें से एक व्यक्ति तालाब में कूद गया। बाद में जानकारी मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का नाम महेश है।

 

वहीं एडिशनल SP पंकज पटेल ने कहा कि जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी और फिर यह घटना हुई है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

*10 घंटे के प्रदर्शन के बाद बनी सहमति*

डोमाडीह में 10 घंटे के प्रदर्शन के बाद सहमति बनी। मृतक के परिवार को 9 लाख मुआवजा और पढ़ाई-रोजगार की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षु SI पर लगे आरोपों की जांच जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos