Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पुलिस आरक्षक भर्ती मामला: सेकंड लिस्ट की मांग को लेकर कवर्धा में प्रदेशभर के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

State Head - Kishor
State Head - Kishor
27 Views 5 Min Read 0 Comments
पुलिस आरक्षक भर्ती मामला: सेकंड लिस्ट की मांग को लेकर कवर्धा में प्रदेशभर के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची जारी नहीं होने से नाराज प्रदेशभर के अभ्यर्थी शुक्रवार को कवर्धा जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने सेकंड लिस्ट जारी करने तथा रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन के दौरान बस्तर क्षेत्र से आए कुछ अभ्यर्थियों ने आक्रोश में गंभीर बयान देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ सकता है। एक अभ्यर्थी ने यहां तक कहा कि रोजगार के अभाव में कुछ युवाओं की मानसिकता हथियार उठाने जैसी हो रही है। हालांकि यह प्रदर्शनकारियों की ओर से दिया गया बयान है।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2023-24 की पुलिस आरक्षक भर्ती में अभी कई पद रिक्त हैं। उनके अनुसार लगभग 1600 से 2000 पद भरे जाने बाकी हैं और इन्हें दूसरी सूची जारी कर भरा जाना चाहिए।

 

नारायणपुर से आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उनका चयन नहीं हो सका। लंबे समय से सेकंड लिस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं में अब भारी नाराजगी है।

 

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोका

 

प्रदर्शनकारियों के कलेक्ट्रेट की ओर कूच की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी। अभ्यर्थियों को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया गया और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

फिलहाल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। उनकी प्रमुख मांग है कि पुलिस आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट जल्द जारी कर रिक्त पदों को भरा जाए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान हथियार उठाने और नक्सली बनने संबंधी बयान सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos