✨ सुनहरी यादें स्कूल की, बाते बचपन की
बागबाहरा/ एक सुखद मिलन गुरूजनों के संग 16 साल बाद 16 तारीख पर पूर्व छात्र - छा़त्राओं एवं गुरू शिष्य मिलन समारोह का अयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खल्लारी में 2009 - 2010 बैच वालो के द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सेवनलाल चन्द्राकर, विशिष्ट अतिथि पवित्रो यादव, प्रचार्या सुश्री सविता चन्द्राकर के साथ लक्ष्मीधर चन्द्राकर, भूषण लाल सिरमौर, मनोज साहू, हेमालाल साहू एवं विद्यालय अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकायें, व्याख्याता आदि उपस्थित रहे
शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता समय के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि और भी गहरा होता जाता है। इस पंक्तियों के साथ समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्जवलित करके की गई। जहां गुरूजनों का सम्मान एवं अभिवंदन हेतु पुष्पगुच्छ से स्वागत व श्रीफल व शाल भेंट की गई। जहां इस दौरान पूर्व शिक्षक वाय.के. चन्द्राकर व लखनलाल चन्द्राकर जो कि अब विद्यालय में यादों के बीच में है। ओ आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन विद्यालय के सभी छात्रों व शिक्षिकाओं के दिलों में हमेशा रहेंगें। उनके आत्मा की शांति के लिए सभी के द्वारा दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बता दें कि शिक्षकों के द्वारा भी इस पुनर्मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व छात्र/छात्राओं का भी स्वागत किया गया एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा एक दुसरे से आयोजन के माध्यम सभी से मिलकर सब का मन अत्यंत प्रसन्न और भावुक हो उठा। गुरू के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि उसके विद्यार्थी उसे वर्षों बाद भी प्रेम और सम्मान के साथ याद करें। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पुर्व छात्र - छात्राओं में से संतोष सांवरा, राजकिशोर सिन्हा, नोमेन्द्र साहू, विकासदास वैष्णव, राधेश्याम साहू, गजेन्द्र पटेल, ज्योति चन्द्राकर, आरती सिन्हा, गुंजा साहू, भूमिका चन्द्राकर, तुलसी शर्मा, उषा ध्रुव, प्रभा सेन, दूज, जानी साहू, यामलेश्वरी साहू, कमेलश कुमार, संजीव, हुमेलाल, धनीराम, जहूर सिंग, प्रवीण चन्द्राकर, असवन निषाद, कुंजलाल, लोमश, रूपनारायण आदि के उपस्थिति के साथ अन्य सभी विद्यालय परिवार का आयोजन को सफल बनाने में विशेष सराहनीय योगदान रहा।
गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!