Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार: सरकंडा पुलिस ने लोहे का पाइप किया जब्त, भेजा जेल

State Head - Kishor
State Head - Kishor
11 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर:

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर लोहे के पाइप, रॉड और लाठी से प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताबड़तोड़ हमला कर किया था लहूलुहान

प्रार्थी राकेश राजपूत (निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा) की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे सुंदरूबाड़ी शिव मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे संजय राजपूत और बीच-बचाव करने आए राजा ठाकुर पर कुछ युवकों ने एकराय होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे के पाइप और रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिम्स और बाद में गंभीर हालत के चलते वेगस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की त्वरित घेराबंदी और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हमले में शामिल तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

 * साहिल केंवट उर्फ दाऊ (उम्र 18 वर्ष 8 माह), निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा

 * पंकज पासी उर्फ किट्टू (उम्र 20 वर्ष), निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा

 * साहिल लास्कर (उम्र 19 वर्ष), निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा

हथियार जब्त, बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 3 नग स्टीलनुमा लोहे के पाइप बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1219/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2) और 191(3) बी.एन.एस. (BNS) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos