✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। रामनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे शिवांशकर रामनगर में बैठा हुआ था। इसी दौरान टेकचंद साहू उर्फ सोनू और विशाल सिंह वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में चोट आई। घायल युवक को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया।
मामले में वैशाली नगर पुलिस ने केस क्रमांक 364/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 109(3)(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. टेकचंद साहू उर्फ सोनू (24 वर्ष) — गणेश चौक, रामनगर
2. विशाल सिंह (31 वर्ष) — कुरूद, जामुल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!