Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

State Head - Kishor
State Head - Kishor
13 Views 5 Min Read 0 Comments
पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हथबंद। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर चाकू और बांस के डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को हथबंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से उसके सिर और गले पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हथबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत नाकेबंदी और तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

अरुण महिलांग (उम्र 23 वर्ष), पिता: लच्छन महिलांग, निवासी: ग्राम नवापारा, थाना हथबंद

राजू बघेल (उम्र 28 वर्ष), पिता: मंगलू बघेल, निवासी: ग्राम चंगोरी, थाना तिल्दा नेवरा (जिला रायपुर)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos