Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पुरानी बस्ती ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 2 शातिर आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार; 4.50 लाख का माल बरामद

State Head - Kishor
State Head - Kishor
28 Views 5 Min Read 0 Comments
पुरानी बस्ती ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 2 शातिर आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार; 4.50 लाख का माल बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है।

ताला तोड़कर चोरी की वारदात

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अजय मंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त की रात कुशालपुर स्थित उनकी ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

मामले में पुरानी बस्ती थाने में अपराध क्रमांक 460/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

CCTV और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को कबीर नगर निवासी संजय चौहान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पुलिस ने संजय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसके द्वारा साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने होरी लाल पंकज और एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ लिया।

4.50 लाख का चांदी का सामान और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के चांदी के सामान के साथ चोरी में इस्तेमाल किया गया मेस्ट्रो वाहन भी जब्त किया है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय चौहान शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में डीडी नगर, कोतवाली और गुढ़ियारी थाना क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

वहीं आरोपी होरी लाल पंकज के खिलाफ सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos