Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*पीसीसी चीफ बैज ने सीएम साय और भाजपा पर बोला हमला, कहा - भाजपा के नाराज फूफा कांग्रेस में आने के लिए बैठे हैं तैयार*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
54 Views 5 Min Read 0 Comments
*पीसीसी चीफ बैज ने सीएम साय और भाजपा पर बोला हमला, कहा - भाजपा के नाराज फूफा कांग्रेस में आने के लिए बैठे हैं तैयार*

✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*

 

*रायपुर -* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर जमकर निशाना साधा है।

 

*भाजपा में सब ठीक नहीं -* भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभी देखेंगे आप, डोंगरगढ़ में लगभग 100-150 कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। नारायणपुर में वर्तमान विधायक मंत्री के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं ने बिगुल फूंक दिया है। अभी बहुत से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं। समय आने दीजिए, छत्तीसगढ़ में बड़ा धमाका होगा। जितने भी भाजपा के नाराज फूफा हैं, वो कांग्रेस के संपर्क में हैं।

 

*संगठन में बदलाव -* दीपक बैज ने पार्टी के संगठनात्मक बदलावों और नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर विचार रखते हुए पूर्व प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बूथ, मंडल, पंचायत और जिला स्तर तक संगठन का विस्तार हुआ। नए प्रभारी सुखदेव भगत का स्वागत करते हुए बैज ने कहा कि वे एक अनुभवी और वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं, जिनके अनुभव का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिलेगा।

 

*सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा तंज -* दीपक बैज ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद को सच्चा आदिवासी मानते, तो 'विश्व आदिवासी दिवस' के अवसर पर बधाई संदेश जरूर जारी करते। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण मुख्यमंत्री बधाई देने से भी पीछे हट गए।

 

*Gen Z और रील-गाने की राजनीति -* युवाओं (Gen Z) से जुड़े सवाल पर बैज ने कटाक्ष किया कि वर्तमान सरकार के पास जनहित के कार्य करने की फुर्सत नहीं है। सत्ताधारी दल के नेता केवल 'रील' और 'गाने' बनाने की राजनीति में व्यस्त हैं। प्रशिक्षण शिविर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय गहन मंथन से संगठनात्मक ज्ञान का 'अमृत' निकला है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos