Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुसौर भाजपा में सियासी हलचल

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
21 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुसौर भाजपा में सियासी हलचल

 

8 भाजपा पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी

 

रायगढ़, 17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़े के बीच रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के भीतर नाराजगी सामने आई है। नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

 

पार्षदों ने अपनी नाराजगी का कारण नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को बताया है। उनका आरोप है कि सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़े कार्यों को लेकर उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने अपनी निधि से विकास कार्य कराने में भी दिक्कत होने की बात कही है।

 

अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी

 

पार्षदों की नाराजगी नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर भी सामने आई है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद वार्डों की समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सामूहिक रूप से इस्तीफे की पेशकश की है।

 

भाजपा संगठन में बढ़ी हलचल

 

एक साथ 8 पार्षदों के इस्तीफे की पेशकश से स्थानीय भाजपा संगठन में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि मामले को लेकर संगठन स्तर पर बातचीत और मान-मनौव्वल की कोशिशें जारी हैं। अब देखना होगा कि नाराज पार्षदों और संगठन के बीच बातचीत से मामला सुलझता है या पुसौर की राजनीति में यह विवाद आगे कोई नया मोड़ लेता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जहां प्रदेशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं पुसौर से सामने आया भाजपा पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा स्थानीय संगठन के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos