✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
### पीएम आवास हितग्राहियों को बड़ी राहत, अब ई-रेत संगवारी एप से मिलेगी निःशुल्क रेत
जिले की तीन रेत खदानों से मिलेगी रेत, ऑनलाइन आवेदन कर पात्र हितग्राही उठा सकेंगे लाभ
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 03 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें आवास निर्माण के लिए रेत प्राप्त करने में आसानी होगी। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से निःशुल्क रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। पात्र हितग्राही ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रेत प्राप्त कर सकेंगे।
जिले की तीन रेत खदानों से होगी उपलब्धता
जिला प्रशासन के अनुसार सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में तीन रेत खदानों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भू-प्रवेश की अनुमति दी गई है। इनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम बहिदा एवं जसपुर तथा सरिया तहसील के ग्राम बरगांव की रेत खदानें शामिल हैं। इन खदानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों का निर्माण कर रहे पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार रेत उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
हितग्राही ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अपने ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक अथवा ग्राम सचिव से संपर्क कर सकते हैं।
इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी
* श्रीमती संजू पटेल, जिला समन्वयक – 8770567054
* श्री दिलीप साहू, प्रभारी प्रोग्रामर एवं सहायक नोडल अधिकारी – 7000032637
जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस पहल से गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी और रेत वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!