*पिथौरा में कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’,
केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन*
राहुल गांधी सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
पिथौरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव और पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष एवं पूर्व बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा गुरुवार को ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पिथौरा में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। कांग्रेस के अनुसार, इस दौरान नेताओं को रोका गया तथा उनके साथ कथित रूप से बलपूर्वक व्यवहार किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशभर में 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया गया था।
पिथौरा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होना आवश्यक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दीवान सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूनम दास मानिकपुरी, नरेन्द सेन, बुदेश्वर डडसेना, अकाश महंती, घनश्याम धाढी, राजू सिन्हा, सुदर्शन मुन्ना, देवसिंह दीवान, अरनेश गडिया, दिनेश खालसा, हेमलता निषाद, लता ठाकुर, आरती नायक, घासी राम यादव, राजेश नन्द, मयाराम देवदास, राकेश भोई, मयावती, मुन्नीबाई, चमेली बाई, धुरवा बाई, पिली बाई पटेल, देवकुमार पटेल, मालती साहू, भरत लाल, नंदू राजपूत, शैलेन्द्र डडसेना, रमेश प्रधान, कौशल रोहिल्ला, मनीष अग्रवाल, गंगाधर बरिहा, जगमोहन ठाकुर, गोपाल ध्रुव, सरवन शर्मा, भूषण बरिहा, खीरराम ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, भुरूदाउ खुटे, पवन नायक, नवीन बरिहा, आनंद राम ठाकुर, मंथिर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!